
DSP अयूब पंडित के नाम से जाना जाएगा कश्मीर का ये स्कूल, पढ़ें उस खौफनाक रात की कहानी जब भीड़ ने की थी हत्या
AajTak
कश्मीर में खानयार का सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अब शहीद डीएसपी अयूब पंडित के नाम से जाना जाएगा. साल 2017 के जून महीने में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी गई थी. ये हत्या उस वक्त हुई थी जब डीएसपी रमजान के महीने में मस्जिद की सुरक्षा में बतौर इंचार्ज तैनात थे. भीड़ ने उनको घेर कर हमले किए थे. इस हत्या से घाटी सिहर उठी थी.
जम्मू-कश्मीर की उपराज्यपाल सरकार ने शहीदों को सम्मान देते हुए स्कूलों, पुलों, खेल केंद्र जैसे 57 बुनियादी ढांचे शहीदों के नाम पर करने का ऐलान किया है. इसमें एक नाम शहीद डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित का है. अब सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, खानयार उनके नाम से जाना जाएगा. अयूब जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में एक बड़े से घर में रहते थे. इसमें अयूब, उनकी पत्नी, बच्चे और दो बड़े भाई फारूक अहमद पंडित और गुलजार अहमद पंडित भी रहते थे. अब आपको उस खौफनाक रात के बारे में बताते हैं जब उन्मादी भीड़ ने उनकी जान ले ली थी.
साल 2017, तारीख 22 जूनः वो रमजान महीने की शब-ए-कद्र की रात थी. मोहम्मद अयूब पंडित श्रीनगर की जामा मस्जिद की सुरक्षा में तैनात थे. उन्होंने रोजा भी रखा था. कर्तव्य के साथ धर्म को निभाते हुए पंडित नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे थे. इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया. अयूब ने अपने बचाव में दो से तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन भीड़ ने उनको चारों तरफ से घेरकर हमले किए और हत्या कर दी.
खौफनाक रात से ज्यादा दिल को झकझोर देने वाली सुबह
इस खौफनाक रात से ज्यादा दिल को झकझोर देने वाली अगली सुबह हुई. मस्जिद के बाहर उनका शव पड़ा था. जब शव की शिनाख्त हुई तो लोग सकते में आ गए. जिसने भी सुना कि पुलिस अधिकारी अयूब पंडित की हत्या कर दी गई है, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने अपना होनहार लाल खो दिया है.
कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी अयूब ने मदद की थी
भीड़ की बर्बरता ने हर शख्स को झकझोर कर रख दिया था. उन पर तब तक हमले किए गए जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया. इसके बाद उनके शव को घसीटा भी. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली बात तो ये थी कि इसमें कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी अयूब ने साल 2015 में आई भयंकर बाढ़ में मदद भी की थी. हत्या के बाद अयूब का पूरा परिवार महीनों मातम के साए में रहा. उनकी हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी हुआ था. अयूब के समर्थक उनके हत्यारों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे. अधिकारी की हत्या से पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



