Droupadi Murmu Oath Ceremony: शून्य से शिखर तक का यादगार सफर, देखें महामहिम का शपथ
AajTak
भारतीय लोकतंत्र का आज ऐतिहासिक दिन है. पहली बार देश को कोई आदिवासी राष्ट्रपति मिलने जा रहा है. द्रौपदी मुर्मू सुबह सवा दस बजे संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी तो राष्ट्रपति बनने वाली वो पहली महिला आदिवासी महिला होंगी. इससे पहले जब वो झारखंड की राज्यपाल बनीं तो इस पद पर पहुंचने वाली वो पहली आदिवासी महिला थीं. यही नहीं, वो देश की पहली राष्ट्रपति होंगी जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है. क्लॉस मॉनिटर से सुप्रीम कमांडर पद पर मुर्मू की ताजपोशी सिर्फ आदिवासी समुदाय को ही नहीं बल्कि आम आदमी को भी प्रेरणा देती रहेगी. 9 बज कर 22 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचीं फिर राष्ट्रपति कोविंद के साथ वो संसद भवन पहुंचीं. देखें पूरा वीडियो.
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि भूस्खलन के प्रभाव के कारण कई घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 21 लोग दब गए. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं और आठ लोग अभी भी लापता हैं.