
Drone साजिश से कैसे पार पा रहे जवान? देखें India-Pak Border से Report
AajTak
एक तरफ पाकिस्तान लगातार सीमापार से हथियारों की खेप भेज रहा है तो दूसरी तरफ सरकार ने BSF का दायरा 15 किलोमीटर से 50 किलोमीटर कर दिया गया है. दरअसल ये दायरा इसीलिए बढ़ाया गया है ताकी और कोई भी अनहोनी आगे न हो. बता दें इस बीच हाल ही BSF ने एक शख्स को पिस्तौल के साथ पकड़ा है. जिस शख्स को इस पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है, नशे में होने के कारण उसे इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं है कि वो कहां है. इस रिपोर्ट में ये भी जानें की आखिर कैसे ड्रोन साजिश से पार पा रहे जवान. देखें आजतक संवाददाता सतेंदर चौहान की ये ख़ास रिपोर्ट.

पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने नगर निगम चुनाव में बीजेपी और एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता का जश्न मनाया और कहा कि गुजरात की तरह केरल में भी बीजेपी की सत्ता की शुरुआत हो चुकी है. मोदी ने मछुआरा वर्ग, संतों और एनडीए के विभिन्न नेताओं से मुलाकात की और एलडीएफ़ व यूडीएफ़ दोनों विपक्षी गठबंधनों पर कड़ा हमला बोला.

वसंत पंचमी पर आज तकरीबन सवा 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया लेकिन अविमुक्तेश्वरानंद ने आज भी संगम में डुबकी नहीं लगाई. अविमुक्तेश्वरानंद की इस आर-पार के बीच यूपी सरकार के भीतर से दो सुर उभरते दिखाई पड़े हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें पूज्य शंकराचार्य कहा, जबकि माघ मेला प्रशासन का रुख कड़ा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालनेमि से सावधान रहने वाला बयान दे चुके हैं. और, इन्हीं परिस्थितियों में पहली बार विपक्ष, बीजेपी को सनातन पर घेरने की कोशिश कर रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी देने के मामले में लोकपाल को दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि ये अंतिम विस्तार है और इसके बाद कोई और मोहलत नहीं दी जाएगी. ये मामला लोकपाल के नवंबर 2025 के आदेश को रद्द करने के बाद सामने आया है, जिसमें सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी.

बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने केरल में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर सख्त हमला किया है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 2014 से बीजेपी की सरकार है और दक्षिण में बीजेपी का प्रदर्शन सकारात्मक रहा है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ दोनों भ्रष्टाचार के पहलू हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया कि केरल में प्रधानमंत्री मोदी मुस्लिम लीग को क्यों याद दिला रहे हैं. उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस की नीतियों पर गहरा प्रहार है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले और पूरी कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी का दौर गुरुवार शाम से लगातार जारी है. बडगाम के ऊपरी इलाकों विशेष तौर पर पखेरपोरा में 1.5 से 2 फीट के बीच बर्फ जमी है, वहीं चरार-ए-शरीफ क्षेत्र में लगभग 1.5 फीट तक बर्फ का जमाव हुआ है. इस तीव्र बर्फबारी से निचले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है और आवाजाही में परेशानी आ सकती है. देखें रिपोर्ट.








