
Donald Trump Challenge: अब ट्रंप से सीधी लड़ाई के मूड में ये देश, 'हम भी अमेरिका के 15 लाख घरों की बत्ती कर देंगे गुल'
AajTak
Canada US Trade War: कनाडा के ओंटारियो प्रांत से अमेरिका के तीन राज्यों में बिजली की सप्लाई की जाती है. अमेरिका के मिनिसोटा, मिशिगन और न्यूयॉर्क के करीब 15 लाख घरों में ओंटारियो से बिजली की सप्लाई की जाती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों का अब खुलकर विरोध होने लगा है, अमेरिका में भी ट्रंप को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. खासकर अमेरिकी इकोनॉमी में जान फूंकने के लिए ट्रंप ने जो टैरिफ का दांव चला है, वो अब अमेरिका पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है. भले ही आज अमेरिका विश्व शक्ति है, लेकिन जिस तरह से उसने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ थोपा है. ये देश अब भी उसी अंदाज में जवाब दे रहे हैं.
बता दें, सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि मंगलवार यानी आज से कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि इसमें देरी की अब कोई गुंजाइश नहीं है. जिसके बाद कनाडा तिलमिला उठा है और वो आर्थिक मोर्चे पर वो इस लड़ाई को लेकर आर-पार के मूड में है.
आर-पार के मूड में कनाडा
दरअसल जैसे ही ट्रंप ने ऊर्जा आयात को छोड़कर कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की, पलटवार करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 30 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगा दिया. कनाडा ने भी अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 25 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज लगा दिया है. साथ ही जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला. ट्रूडो ने ट्रंप के ऊपर कनाडा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया, ताकि वह उनके देश को अमेरिका में मिलाने की योजन पर काम कर सकें.
इस बीच कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रीमियर (Premier of Ontario) डग फोर्ड (Doug Ford) ने अमेरिका पर जबर्दस्त पलटवार किया है. उन्होंने अमेरिका को बत्ती गुल की धमकी दी है. बता दें, कनाडा के ओंटारियो प्रांत से अमेरिका के तीन राज्यों में बिजली की सप्लाई की जाती है. अमेरिका के मिनिसोटा, मिशिगन और न्यूयॉर्क के करीब 15 लाख घरों में ओंटारियो से बिजली की सप्लाई की जाती है. यानी कनाडा अमेरिका को बिजली एक्सपोर्ट करता है. ओंटारियो प्रांत की सीमा अमेरिका से लगी हुई है. इसके अलावा कनाडा ने निकल (Nickel) की सप्लाई भी रोक की धमकी दी है.
हालांकि बिजली सप्लाई रोकने की धमकी डग फोर्ड ने टैरिफ लगाने से पहले भी दी थी, जिसका अमेरिका पर कोई असर नहीं दिखा, और मंगलवार से कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










