
Divyanka Tripathi Dahiya ने पटियाला सूट पहन किया भांगडा, पति विवेक ने की तारीफ
AajTak
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में बहादुरी दिखा चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिव्यांका, राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म के गाने वखरा सॉन्ग पर जोरदार डांस कर रही हैं. ये गाना पंजाबी गाने वखरा स्वैग का रीमेक है.
पंजाबी गाने भारत की जनता की जान हैं. पंजाबी इंडस्ट्री में तो बढ़िया गाने बनते ही हैं. बॉलीवुड में भी पंजाबी गानों को फिल्मों में रखने का ट्रेंड लंबे समय से चल रहा है. ऐसे में फैंस के साथ-साथ एक्टर्स का भी भागड़ा करना और मस्तीभरे पंजाबी गानों पर थिरकना तो बनता है. अब एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कुछ ऐसा ही किया है.
More Related News













