
Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज रोजाना खाएं ये चीजें, कम हो जाएगी मीठा खाने की क्रेविंग
AajTak
डायबिटीज के मरीजों को शुगर क्रेविंग का सामना काफी ज्यादा करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपकी मीठा खाने की क्रविंग कम हो जाएगी.
बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से शुगर की क्रेविंग काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे छुटकारा पाना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल हो सकता है. हमारा शरीर ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने के लिए इंसुलिन हार्मोन रिलीज करता है. इंसुलिन में अचानक वृद्धि हमारे ऊर्जा के स्तर को कम कर सकती है, जिससे थकान का सामना करना पड़ता है और आपको शुगर क्रेविंग और भी ज्यादा होने लगती है. इसके अलावा, जब हम शुगरी चीजों का सेवन करते हैं, तो हमारे टेस्ट बड्स मिठास के आदी हो जाते हैं. चीनी का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से अक्सर लोगों को उन चीजों का कोई स्वाद महसूस नहीं हो पाता जो मीठी नहीं हैं, जिससे और भी ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है.
डायबिटीज के मरीजों में भी शुगर की क्रेविंग ज्यादा होती है. शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है. अगर इसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें खाने से डायबिटीज के मरीजों में शुगर की क्रेविंग को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में-
शुगर क्रेविंग को कम करती हैं ये चीजें
बेरीज- स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लूबेरी जैसे बेरीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने और चीनी की क्रेविंग को कम करने में मदद करते हैं.
एवोकाडो- एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ ही शुगर की क्रेविंग को भी कम करता है.
नट्स- बादाम, अखरोट, और पिस्ता जैसे नट्स फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शुगर क्रेविंग को कम करते हुए आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रखते हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










