
DGP-IG की तकरार पर एक्शन में सरकार, CM नीतीश ने विकास वैभव को दी चेतावनी
AajTak
बिहार में डीजीपी शोभा ओहटकर और आईजी विकास वैभव के झगड़े के बीच सरकार एक्शन में आ गई है. सीएम नीतीश कुमार ने विकास वैभव को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी नौकरी करता है तो उसका काम सोशल मीडिया पर ट्वीट करना नहीं है. ये सबसे गंदी चीज है.
डीजीपी शोभा ओहटकर और आईजी विकास वैभव के झगड़े ने बिहार में हलचल बढ़ा दी है. इस मामले में नीतीश कुमार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए विकास वैभव को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ये सब फालतू की वबात है. इस पर मेरा कुछ भी बोलना उचित नहीं है. इस मामले की पूरी जांच हो जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी नौकरी करता है तो उसका काम सोशल मीडिया पर ट्वीट करना नहीं है. ये सबसे गंदी चीज है. उसको अगर कोई समस्या है तो अपने सीनियर को निजी तौर पर बताना चाहिए. सार्वजनिक तौर पर ऐसा नहीं करना चाहिए. ये कानून भी है. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि बड़ी विचित्र चीज है कि आजकल कोई भी ट्वीट कर देता है. अधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि मामले की जांच कर जानकारी दीजिए.
जानिए क्या है पूरा मामला
आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाओं विभाग की महानिदेशक शोभा ओहटकर के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उनका एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा ओहटकर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थीं. इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है.
'डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं'
विकास वैभव के पोस्ट में लिखा है, "मुझे आईजी होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाओं का दायित्व 18 अक्टूबर 2022 को दिया गया और तब से ही सभी नए दायित्वों के निर्वहन हेतु हर संभव प्रयास कर रहा हूं. प्रतिदिन तब से अनावश्यक डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं (Recorded Too), परंतु यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है.”

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












