
Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, रविवार से बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया ये अपडेट
AajTak
Weather in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी या बारिश के आसार हैं. यहां पढ़िए मौसम पर क्या है IMD का अपडेट.
IMD Rainfall Alert, Delhi Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. पिछले दो दिनों से दिल्ली में बादलों का डेरा है. हालांकि, आज दिल्ली में बादलों का डेरा नहीं रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन बाद दिल्ली में फिर काले बादल छाएंगे. साथ ही, दिल्ली में 29 जनवरी को बारिश भी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में रविवार यानी 29 जनवरी और सोमवार को बारिश देखने को मिलेगी. आज सुबह 5:30 बजे के करीब दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 8.4 और पालम इलाके में तापमान 8.2 दर्ज किया गया. वहीं, अगर विजिबिलिटी की बात करें तो दोनों इलाकों में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई.
तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कल यानी 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा. वहीं, अगर 29 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 29 जनवरी को बारिश भी देखने को मिलेगी. 30 जनवरी को भी तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. वहीं, 30 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार हैं.
इन राज्यों में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है. 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को ओलावृष्टि देखी जा सकती है. इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी 29 और 30 जनवरी को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.
तापमान पर ये है अपडेट मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में 28 जनवरी तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है. इसके बाद, अगले 2 दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. मध्य प्रदेश में 28 जनवरी तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







