
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और सर्द हवाएं... एक हफ्ते में 4 दिन बरसेंगे बदरा, लौटेगी ठंड
AajTak
IMD Rain Alert in Delhi: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज, 24 जनवरी से हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 25 जनवरी को भी बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला देखने को मिलेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल.
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दियों की बारिश ने दस्तक दे दी है. आज यानी 24 जनवरी की सुबह तड़के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली और ठंडी हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में एक हफ्ते के दौरान चार दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (मंगलवार) भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 25 जनवरी को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी का ये सिलसिला देखने को मिल सकता है. हालांकि, 26 जनवरी को बारिश के आसार नहीं हैं, जबकि आसमान में घने बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं, 28 जनवरी को एक बार फिर घने बादल डेरा डालेंगे और 29 एवं 30 जनवरी को फिर बारिश एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है. ऐसे में एक हफ्ते में 4 दिन बारिश हो सकती है. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
नोएडा-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक बारिश का अलर्ट, जानें यूपी का मौसम
दिल्ली के तापमान में फिर आएगी गिरावट
तापमान की बात करें तो बारिश के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आज (24 जनवरी) न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है, जो 27 और 28 जनवरी को गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि, महीने के आखिरी दिनों यानी 29 और 30 जनवरी को ये फिर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. इसके साथ ही ठंडी हवाओं से भी राज्य में ठंडक बढ़ सकती है. जिससे बीते दिनों का दौर लौटता नजर आ रहा है.
बता दें कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके अलावा 27 जनवरी, 2023 से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत पर देखने को मिलेगा. इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में फिर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










