
Delhi Weather: दिल्ली में 4 डिग्री का टॉर्चर! क्रिसमस पर और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
AajTak
Delhi Mausam: तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी भी गिर रही है. दिल्ली में आज (शनिवार), 24 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. वहीं, एयर क्वालिटी भी 'खराब' कैटिगरी में है.
Delhi Weather Today: दिसंबर के आखिरी दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर के विभिन्न राज्यों में अचानक तेजी से ठंड बढ़ गई है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, नए साल से पहले ही दिल्ली में अभी और ठंड बढ़ सकती है. वहीं, दिल्लीवासियों को ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है. तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी भी गिर रही है. दिल्ली में आज (शनिवार), 24 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. वहीं, एयर क्वालिटी भी 'खराब' कैटिगरी में है. जबकि कुछ जगहों का AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है.
क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम? IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार-सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. इसके साथ ही शीतलहर (Coldwave) का भी अलर्ट है. ऐसे में दिल्ली में कल यानी क्रिसमस से ठंड और बढ़ने की संभवाना है. आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दिल्ली में प्रदूषण से भी नहीं राहत वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब कैटेगरी में बरकरार है. राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार है, जो कि खराब श्रेणी में आता है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिल्ली में कोहरा और धुंध अभी और परेशान कर सकता है.
केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों का AQI बहुत खराब कैटेगरी में हैं. आइए जानते हैं प्रमुख इलाकों में आज (सुबह 8.30 बजे) कैसी है हवा की गुणवत्ता.
Delhi AQI Today 24 December
बता दें कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










