
Delhi Weather: जनवरी में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ ठंड, दिल्ली वालों को कब मिलेगी राहत?
AajTak
पिछले 3 से 4 दिनों में मौसम में हुए बदलाव ने सर्दी को काफी बढ़ा दिया है. उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है जिसके चलते न्यूनतम पारा नीचे लुढ़क गया है. कड़ाके की ठंड में हो रही बारिश से सिहरन और बढ़ गई है. राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के ज्यादातार हिस्सों में भी जमकर बारिश हुई है. जनवरी में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी जारी है तो मैदानी इलाकों में बारिश और कोहरे ने सूरज का मुंह ढंक रखा है. पिछले 3-4 दिनों से दिल्ली में तो धूप ही नहीं निकली है. मौसम विभाग का कहना है कि ये स्थिती अभी कुछ दिनों तक और रहने वाली है. देखें ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












