
Delhi Weather: गर्मी के टॉर्चर से मिलेगी राहत! दिल्ली में आंधी चलने के साथ बारिश का अनुमान, IMD ने दी ये जानकारी
AajTak
Delhi Mausam Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, आंधी-बारिश के साथ मौसम के करवट लेने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
Thunderstorm and Rain Today: मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने वाली जानकारी दी है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान है. साथ ही तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है.
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज (सोमवार), 16 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. गर्मी के बीच दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है.
IMD के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मॉनसून पूर्व गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं, जिससे सोमवार और मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, हवा में आर्द्रता का स्तर 22 प्रतिशत था. बता दें कि दिल्ली में रविवार को 49 डिग्री तापमान के साथ गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में रविवार को तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ में तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू का प्रकोप था. मौसम विभाग ने 20 मई को फिर दिल्ली में हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










