
Delhi Rain: पेड़ टूटे, छत गिरी-सड़कें जाम... आंधी-बारिश से दिल्ली-NCR में कोहराम, गुरुग्राम में ट्रैफिक अलर्ट
AajTak
Delhi Rain: बारिश ने दिल्ली-NCR को झुलसती गर्मी से राहत दे दी है. लेकिन इससे पहले आई आंधी ने दिक्कतें पैदा कर दी हैं. कई जगह पेड़, दीवार गिरने की खबरें आई हैं.
Weather Today: राजधानी दिल्ली और NCR में आज मौसम का रुख बदल गया है. तेज आंधी के साथ-साथ बारिश भी जारी है जिससे काफी नुकसान हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का नया अपडेट दिया है. बताया गया है कि आज दिन भर मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है. फिर कल बारिश और हवा कम होगी लेकिन रुक-रुक कर बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आज की बारिश एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही है जो कि कल तक सक्रिय रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले आपको बारिश के हिसाब से तैयारी करके निकलना चाहिए.
दिल्ली-NCR में सुबह चार बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है. तपती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है. शुरुआत तेज हवा और आंधी से हुई, लेकिन फिर झमाझम बारिश ने तापमान में कमी ला दी. इस समय दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना हो गया है लेकिन कुछ परेशानी भी पैदा हो गई हैं.
बारिश-आंधी से पेड़ गिरे, जलभराव हुआ
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश और तेज आंधी की वजह से दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को पेड़ गिरने की तकरीबन 100 से ज्यादा कॉल मिली हैं. लेकिन कहीं भी कोई फंसा नहीं न ही कोई घायल हुआ.
#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











