
Delhi Pollution: प्रदूषण से राहत! दिल्ली के इस इलाके की हवा सबसे साफ, जानें AQI
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है. दिल्ली ने जनवरी-सितंबर 2023 की अवधि के लिए अपना सबसे अच्छा दैनिक औसत AQI दर्ज किया है, जो पिछले 6 सालों की तुलना में सबसे कम है. आइए जानते हैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स.
अक्टूबर के महीने की शुरुआत के साथ ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. लेकिन गुलाबी ठंड के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या साथ लेकर आती है. ऐसे में दिल्ली सरकार समय से पहले ही एक्टिव हो गई है. दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी खराब ना हो इसके लिए केजरीवाल सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने भी 1 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू कर दिया है.
6 सालों में सबसे कम एक्यूआई
वहीं, पिछले कई साल से प्रदूषण के स्तर में कमी भी देखी जा रही है. दिल्ली ने जनवरी-सितंबर 2023 की अवधि के लिए अपना सबसे अच्छा दैनिक औसत AQI दर्ज किया है, जो पिछले 6 साल यानी 2016 से 2023 (कोविड प्रभावित 2020 को छोड़कर) की इसी अवधि की तुलना में है. जनवरी-सितंबर 2023 की अवधि में दिल्ली का दैनिक औसत AQI 167 दर्ज किया गया है, जबकि 2022 में 184, 2021 में 180, 2019 में 188 और 2018 में इसी अवधि के दौरान 193 AQI दर्ज किया गया.
दिल्ली के इस इलाके में सबसे कम एक्यूआई
आज (3 अक्टूबर) के वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो दोपहर 12 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 151 दर्ज किया गया. मंगलवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (79) और अशोक विहार (100) में सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा की बात करें तो मुंडका में एक्यूआई 240 और दिलशाद गार्डन में 215 मापा गया.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है. GRAP पहला स्टेज तब एक्टिव होगा जब एयर क्वॉलिटी इंडेस्क यानी AQI 200 से ज्यादा होने का पूर्वानुमान होगा.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




