
Delhi Mundka Fire: 26 शवों की शिनाख्त DNA टेस्ट से होगी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक हरीश गोयल और उसके भाई वरुण गोयल को अरेस्ट किया था. इन दोनों पर केस दर्ज हुआ है. अग्निकांड में हरीश और वरुण के पिता की मौत हो गई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में निकलने का एक ही रास्ता था.
दिल्ली के मुंडका इलाके में अग्निकांड में 27 लोगों की जान गई है. जबकि इतने लोग ही लापता बताए जा रहे हैं. सोमवार को 26 लापता के लोगों के परिजन का डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिया गया. जबकि एक लापता महिला के परिजन का अब तक पता नहीं चल सका है. उसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं लग सकी है और ना ही किसी ने महिला को लेकर कोई दावा किया है.
बता दें कि 27 मरने वालों में से अब तक सिर्फ 8 की पहचान हो सकी है. अन्य की पहचान के लिए पुलिस कोशिश कर रही है. इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिका मनीष लाकड़ा को अरेस्ट किया था. मनीष, उसकी मां और पत्नी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था.
इससे पहले पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक हरीश गोयल और उसके भाई वरुण गोयल को अरेस्ट किया था. इन दोनों पर केस दर्ज हुआ है. अग्निकांड में हरीश और वरुण के पिता की मौत हो गई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में निकलने का एक ही रास्ता था. कंपनी में 100 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे. सुरक्षा का कोई उपाय नहीं किया गया था. बिल्डिंग में इमरजेंसी एग्जिट या अलग से कोई एंट्रेंस नहीं था.
सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे
कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किए गए थे. आग लग जाने की हालत में 100 से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों के बचाव को लेकर कंपनी ने कोई उपाय नहीं किए थे. पुलिस ने FIR में साफ-साफ लिखा है कि फैक्ट्री में एंट्री और एग्जिट का सिर्फ एक ही रास्ता था. फैक्ट्री की फ्रंट साइड यानी रोहतक रोड पर फैक्ट्री की एंट्री और एग्जिट बंद था. अगर फैक्ट्री का मैन एंट्री और एग्जिट खुला होता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता और 27 लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










