
Delhi Metro: ग्रीन, पिंक और वॉयलेट... दिल्ली मेट्रो में तीन लाइनों पर 1.5 घंटे सेवाएं बाधित
AajTak
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं गुरुवार को बाधित हो गईं. डीएमआरसी के मुताबिक, तीन लाइनों वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर मेट्रो देरी से चल रही हैं.
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं गुरुवार को बाधित हो गईं. डीएमआरसी के मुताबिक, तीन लाइनों वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर मेट्रो देरी से चल रही थी. हालांकि, 1.5 घंटे बाद खराबी को दूर कर लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई. डीएमआरसी ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है.
डीडीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सर्विस में देरी चल रही थी. मेट्रो की सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं. हालांकि, किसी और असुविधा से बचने के लिए, सिस्टम अभी भी निगरानी में रखा गया है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय दें.
भले ही मेट्रो सेवाएं जल्द ही ठीक हो गई हों, लेकिन होली के त्योहार के मौके पर एक साथ तीन लाइनों पर सर्विस में खामी के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
Service Update Services have been normalised. However, to avoid any further inconvenience, the system is still under observation. Passengers are requested to allow for some extra time in their commute. https://t.co/dkz8CalVfy
मेट्रो के आगे कूदा शख्स इससे पहले आज सुबह 8.40 बजे आरके आश्रम मेट्रो के सामने एक शख्स अचानक से मेट्रो के आगे कूद गया. लेकिन ड्राइवर ने वक्त पर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. इसकी वजह से शख्स की जान बच गई. पुलिस के मुताबिक, अभी यह जांच की जा रही है कि शख्स गिरा था या जानबूझकर मेट्रो के आगे कूदा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











