
Delhi MCD Election: एमसीडी पर कब्जे के लिए AAP और BJP ने चले दांव, कांग्रेस वायदों के भरोसे
AajTak
बीजेपी दिल्ली नगर निगम में 15 साल से काबिज है और जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहती है. कांग्रेस भी सियासी वजूद को बचाए रखने की लड़ाई लड़ रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आठ साल से है, लेकिन एमसीडी में दबदबा कायम नहीं कर सकी है. ऐसे में दिल्ली नगर निगम का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के तारीखों की घोषणा तो अभी नहीं हुई है, लेकिन सियासी तपिश बढ़ गई है. एमसडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने-अपने दांव चलने लगे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को अलग से 'महिला मोहल्ला क्लीनिक' की सौगात दी है. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 3024 लोगों को नए फ्लैट की चाबिंया सौंपी हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ने ही एमसीडी चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है तो वहीं कांग्रेस चुनावी वादों के भरोसे है.
एमसीडी पर बीजेपी पिछले 15 सालों से काबिज है और वो अपना सियासी वर्चस्व बनाए रखना चाहती है. वहीं, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आठ साल से प्रचंड बहुमत के साथ है, लेकिन एमसीडी में अपना दबदबा कायम नहीं कर सकी है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की तरह एमसीडी में अपना रुतबा स्थापित करना चाहते हैं, जिसके लिए इन दिनों उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.
महिलाओं को साधने की कवायद में आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी कभी दिल्ली में कूड़े की सियासत को लेकर बीजेपी को घेर रही है तो कभी मतदातओं को लुभाने के लिए विकास की सौगात दी रही है. दिल्ली की साफ-सफाई और कूड़े के ढेर को लेकर केजरीवाल एमसीडी का एजेंडा सेट कर रहे हैं. केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली की महिलाओं के लिए विशेष चार 'महिला मोहल्ला क्लीनिक' की सौगात दी है, जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध मिलेंगी. यहां पर 12 साल के कम उम्र के बच्चों का इलाज किया जाएगा.
दिल्ली में चार महिला मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं, जो दिल्ली के मुनिरका के बस्ती विकास केंद्र, काली मंदिर डीआईजेड स्टफ क्वार्टर नई दिल्ली, कोंडली के सपेरा बस्ती और बाटला हाउस के डीजेबी सीवरेज पंपिंग स्टेशन पर हैं. इस तरह दिल्ली के चारों इलाकों में अभी एक-एक महिला क्लीनिक की सौगात मिली है. इस तरह केजरीवाल ने महिला मतदातओं को साधने की कवायद की है. इससे पहले केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को डीटीसी बसों में फ्री यात्रा की सौगात दी थी. डीटीसी फ्री योजना के तहत 40 फीसदी महिलाएं (आंकड़े जनवरी 2022 तक) बसों में यात्रा करती हैं.
बीजेपी ने भी कसी कमर बीजेपी दिल्ली नगर निगम में 15 साल से काबिज है और अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की कवायद में है. यही वजह है कि बीजेपी मतदाओं को लुभाने के लिए हरसंभव कोशिश में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के कालकाजी इलाके में झुग्गी-झोपड़ी वालों को 3024 फ्लैट की चाबी सौंपी और कहा कि ये झुग्गीवासियों के लिए जीवन की नई शुरुआत है. इसी तरह कठपुतली कॉलोनी में भी काम तेजी से चल रहा है, जहां झुग्गियों में रहने वालों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि हजारों झुग्गीवासियों के लिए ये बड़ा दिन है, जीवन की एक नई शुरुआत है. मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार के ये प्रयास दिल्ली को आदर्श शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. हमारी सरकार का पूरा ध्यान गरीबी से जूझ रहे परिवारों पर है. ये फ्लैट सभी नागरिक सुविधाओं से लैस हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि पुनर्वास परियोजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी समूहों के निवासियों को उचित सुविधाओं और सुविधाओं के साथ रहने का बेहतर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







