
Delhi IMD Weather: दिल्ली में कभी सर्दी तो कभी गर्मी, जानिए मार्च में इस अजीबोगरीब मौसमी अंदाज़ की वजह
AajTak
तापमान गिरने के पीछे पश्चिम दिशा से आने वाली तेज़ सर्द हवाएं हैं. हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक है, जो कि हिमालय से ठंड लेकर आ रही है. पिछले दिनों यानी फरवरी के आखिरी दिनों में जो पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई, वहीं से ये सर्द हवाएं दिल्लीवालों को कंपा रही हैं.
दिल्ली में मौसम का अजीबोगरीब मिज़ाज देखने को मिल रहा है. तापमान में कुछ दिनों के भीतर ही ऐसा उतार चढ़ाव आया है कि लोग सर्दी वाले अंदाज में रहें या फिर गर्मी का माहौल बनाएं... ये कन्फ्यूजन हो गया हअभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ जब पिछले गुरुवार यानी 27 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड ऊंचाइयों तक पहुंचकर 20 डिग्री को छूने वाला था लेकिन आज यानी 5 मार्च को दोबारा नीचे लुढ़कता हुआ पालम जैसे कुछ स्टेशनों पर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया.
क्यों गिरा है फिर से तापमान?
तापमान गिरने के पीछे पश्चिम दिशा से आने वाली तेज़ सर्द हवाएं हैं. हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक है, जो कि हिमालय से ठंड लेकर आ रही है. पिछले दिनों यानी फरवरी के आखिरी दिनों में जो पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई, वहीं से ये सर्द हवाएं दिल्लीवालों को कंपा रही हैं. ये हवा कल यानी 6 मार्च तक चलती रहेंगी और तापमान में ठंडक भी बनी रहेगी. इसके बाद धीरे धीरे गर्मी का असर फिर से देखा जाएगा.
पिछले हफ्ते में कैसे चढ़ता और गिरता रहा तापमान
दरअसल 26 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.4°C तक पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान रहा. अगले दिन 26 फरवरी को न्यूनतम तापमान ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 19.5°C तक पहुंचा जो दिल्ली के इतिहास में रात का सर्वाधिक तापमान रहा लेकिन उसी दिन एक पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली में सक्रिय हुआ. 27 फरवरी का अधिकतम तापमान पिछले दिन से सीधे 7.4°C नीचे आया और 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान फिर से तेजी से नीचे गिरने लगा और 3 मार्च यानी सोमवार की रात 9.6°C तक जा पहुंचा यानी महज 4 दिन में रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई लेकिन उसी दिन अधिकतम तापमान 31.1°C तक पहुंचा यानी उस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर 21°C से भी अधिक का रहा.
तो क्या ये ठंड की आखिरी दस्तक है?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










