
Delhi Cold Wave: दिल्ली-NCR का शीतलहर से नहीं छूट रहा पीछा, आज भी 2°C तापमान, रात तक और गिरेगा पारा!
AajTak
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके साथ ही IMD ने 17 जनवरी के लिए न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है, ऐसे में रात तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Delhi-NCR Cold Wave Today: दिल्ली में लगातार गिरते पारे के बीच ठिठुरन बढ़ी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों की ठंडक में इजाफा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार), 17 जनवरी की सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है. लोधी रोड इलाके में 2.0°C, रिज में 2.2°C, सफदरजंग में 2.4°C और आयानगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में ये ठंड का दूसरा दौर है जो नए रिकॉर्ड बना सकता है. दिन में भले ही धूप निकल रही है लेकिन हवा सर्द है, जो शाम ढलते-ढलते बर्फीली हो रही है. यही वजह है कि रात में पारा 1 डिग्री के करीब जा सकता है.
आईएमडी के मुताबिक, साफ आसमान के कारण दिल्ली में अच्छी धूप निकल रही है और कोहरा नहीं है, इसलिए दिन का तापमान सामान्य चल रहा है लेकिन रात और सुबह के समय शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने अभी दो दिन शीतलहर की स्थिति से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज, 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दिल्ली में 1 डिग्री तक न्यूनतम तापमान!
इसके साथ ही आने वाले दिन दिनों में एक बार फिर हल्की बारिश और कोहरा की वापसी होगी. यानी दिल्ली में अभी ठंड का दौर बना रहने वाला है. 17 और 18 जनवरी को राजधानी में शीतलहर के स्थिति है. इस बीच न्यूनतम तापमान 1 से 2 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 19 जनवरी को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हालांकि, आसमान में बादल और हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के बाद से दिल्ली में कोहरा वापसी कर सकता है.
MeT कार्यालय ने सोमवार को कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में 19 जनवरी से शीतलहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी. इसके बाद तापमान में बढ़त देखी जाएगी लेकिन कोहरे का दौर लौट आएगा. ये स्थिति इस हफ्ते के अंत तक बनी रहेगी. बता दें कि दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक तीव्र शीतलहर देखी गई, जो एक दशक में महीने में दूसरी सबसे लंबी अवधि है. इस महीने अब तक 50 घंटे से अधिक घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद सबसे अधिक है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



