
Delhi CM Rekha Gupta on AAP: 'AAP ने खाली किया खजाना, फिर भी महिलाओं को देंगे ₹2500', दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दोहराया वादा
AajTak
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली की पिछली AAP सरकार खाली सरकारी खजाना छोड़ गई है. हालांकि, रेखा गुप्ता ने हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपए देने की योजना लागू करने की बात दोहराई है.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद अब महिलाओं को दिए जाने वाले 2500 रुपए को लेकर बहस छिड़ी हुई है. आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार यह सवाल पूछ रही है कि दिल्ली की महिलाओं को पैसे मिलने कब शुरू होंगे तो वहीं बीजेपी कह रही है कि 8 मार्च तक महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे.
इस बीत दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली की पिछली AAP सरकार खाली सरकारी खजाना छोड़ गई है. हालांकि, रेखा गुप्ता ने हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपए देने की योजना लागू करने की बात दोहराई है.
आतिशी साध रहीं BJP पर निशाना
रेखा गुप्ता के आरोपों पर पलटवार करते हुए आतिशी ने कहा है कि बीजेपी को आर्थिक रूप से मजबूत सरकार सौंपी गई है. आतिशी ने आगे कहा कि बीजेपी को बहाने बनाने की जगह वादे पूरे करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
कई चरणों में हो चुकी है बैठक
बता दें कि आज (24 फरवरी) दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो रही है. इससे पहले रेखा गुप्ता ने पार्टी कार्यालय में बीजेपी विधायकों के साथ एक बैठक की. मीटिंग के बाद सीएम ने कहा कि 'महिला समृद्धि योजना' के कार्यान्वयन पर अधिकारियों के साथ कई चरणों की बैठकें हो चुकी हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












