
Delhi: लॉरेंस रोड रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच
AajTak
राजधानी दिल्ली के लॉरेंस रोड रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया. इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
राजधानी दिल्ली के लॉरेंस रोड रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या रेलवे टिकट नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है. शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. शव की तस्वीरें खींची गईं और मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य सुराग एकत्र किए गए.
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: प्रोटीन शेक पीकर जिम ट्रेनर ने किया वर्कआउट, चेंजिंग रूम में मिला शव, क्या है मौत की वजह?
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उसकी मौत के सही कारणों का पता लगाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को देखने से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है. स्थानीय थानों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव किसी लापता व्यक्ति का तो नहीं है.
इसके अलावा, रेलवे स्टेशन और आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि मृतक कब और कैसे रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा. पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










