
Delhi में 24 घंटे में आए Corona के 635 केस, अब 2,617 एक्टिव मरीज
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण के कुल 635 केस सामने आए हैं. वहीं कोरोना के 2 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.13 प्रतिशत रह गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण के कुल 635 केस सामने आए हैं. वहीं कोरोना के 2 मरीजों की मौत हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में अब कोरोना के 2 हजार 617 एक्टिव केस हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












