
Delhi: बुराड़ी में किराए पर रहने आए थे 4 नाइजीरियन, ब्लास्ट में दो की मौत, जांच में खुला ये राज
AajTak
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके (Burari Area) के वेस्ट कमल विहार में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक घर में जोरदार धमाका (Blast) हुआ, जिसमें दो नाइजीरियन नागरिकों (Nigerian citizens) की मौत हो गई. दोनों यहां घर में नशे का सामान बना रहे थे. उसी बीच केमिकल (chemical) में जोरदार ब्लास्ट हो गया.
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके (Burari area Delhi) के एक घर में ब्लास्ट (blast) हो गया. इसमें दो नाइजीरियन नागरिक (nigerian citizen) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. नाइजीरियन दूतावास (Nigeria Embassy) को भी पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है.
जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया मूल के चार नागरिक 10 फरवरी को वेस्ट कमल विहार के एक घर में किराए पर रहने के लिए आए थे. इनमें क्रिस्टन और कंबरी नाम की महिला भी थी. इन दोनों का दिसंबर तक का वीजा था. 24 फरवरी की रात उनके घर में एक जोरदार विस्फोट हुआ और फिर आग लग गई. इसमें दो लोग झुलस गए. इतना कुछ होने के बावजूद आसपास के लोगों ने और खुद इन लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कोई जानकारी नहीं दी.
यह भी पढ़ें: नाइजीरियन 6 साल पहले टूरिस्ट वीजा पर आया, महाराष्ट्र की लड़की से की शादी, फिर बना शातिर ठग
दोनों घायलों को अपने एक परिचित के घर उत्तम नगर लेकर गए. वहां से हालत बिगड़ती देख एम्स ले जाया गया. एम्स में दोनों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में घायलों का एड्रेस उत्तम नगर का बताया गया था. इसलिए अस्पताल की तरफ से उत्तम नगर थाने को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन हादसा बुराड़ी में हुआ था. इसलिए जब पता चला तो मामला बुराड़ी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में नाइजीरियन नागरिक की मौत, मकान मालिक पर लगा 8 महीने तक भूखा प्यासा रखने का आरोप

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












