
Delhi: नाबालिग लड़की ने की पड़ोसी महिला की चाकू गोदकर हत्या, पानी को लेकर हुआ था झगड़ा
AajTak
दिल्ली में एक नाबालिग लड़की ने अपने पड़ोस की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. नल से पानी लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद गुस्से में आकर लड़की ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया और शरीर पर कई जगह वार कर उसे घायल कर दिया. अस्पताल ले जाने पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली में पड़ोसी की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 15 साल की नाबालिग को पकड़ा है. बताया जाता है कि नल से पाने लेने के विवाद में लड़की ने अपनी पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. इसके बाद महिला की मौत हो गई. यह मामला दिल्ली के फर्श बाजार इलाके का है. मृतक महिला की उम्र करीबन 34 वर्ष थी.
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला के बाएं हाथ पर कई जख्म के निशान थे. साथ ही उसके पेट को भी लड़की ने चाकू से गोद दिया था. पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 10.59 बजे रात में पीसीआर पर कॉल आया था. कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी को चाकू से गोद दिया गया है. उसे एंबुलेंस की जरूरत है.
महिला के शरीर पर कई जगह किया था चाकू से वार शहादरा के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कॉल आते ही पुलिस हरकत में आई और भीकम सिंह कॉलोनी के गली नंबर दो के लिए रवाना हो गई. घायल महिला सोनी अपने रूप में पड़ी थी. उसके हाथ पर चाकू से गोदने से जख्म हो गया था. वहीं उसके पेट में भी चाकू से वार किया गया था.
पानी को लेकर हुआ था झगड़ा डीसीपी ने बताया कि सोनी को तुरंत हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूछताछ पर पता चला कि सोनी और उसके पति सतबीर का पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. करीब शाम साढ़े सात बजे सोनी का उसकी पड़ोस की महिला और उसकी बेटी से सार्वजनिक नल से पानी लेने को लेकर झगड़ा हो गया.
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश होगी नाबालिग पुलिस के अनुसार सोनी ने पड़ोस की लड़की का हाथ मरोड़ दिया था. इसके बाद उसकी मां उसे लेकर अस्पताल गई. वहां से आने के बाद एक बार फिर पड़ोसी महिला और उसकी बेटी सोनी और सतबीर से भिड़ गई. इसी बीच लड़की ने सोनी पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी नाबालिग को अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







