
Delhi: दो दोस्त, एक लड़की... इंतकाम लेने 1500KM दूर से आया और कर दी हत्या!
AajTak
दिल्ली के करोलबाग के कारोबारी मनीष की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मनीष का मर्डर उसके ही दोस्त ने लव ट्राइंगल को लेकर किया था. दरअसल, दोनों की एक ही समय में एक लड़की से गहरी दोस्ती थी. इस बात से संजय नाखुश था और उसने योजना बनाई, फिर मनीष को मिलने के लिए बुलाया और हत्या कर दी.
दिल्ली में मोबाइल कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. करोल बाग के मोबाइल कारोबारी की सीवर में लाश मिलने के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि दोस्त की गर्लफ्रेंड से दोस्ती करने पर नाराज होकर उसके दोस्त ने ही कारोबारी की हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के दोस्त के अलावा दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.
पुलिस ने मृतक का शव धौलाकुआं के सीवर से बरामद किया है. मरने वाले की पहचान मनीष के रूप में हुई. 33 साल का मनीष करोल बाग में मोबाइल की दुकान चलाता था. बताया जा रहा है कि मोबाइल का काम करने वाले मनीष 21 अक्टूबर को अचानक गायब हो गया था. उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी.
इसके बाद अगले ही दिन मनीष की कार लावारिस हालत में धौला कुआं में मिली थी, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने मृतक के कॉल की डिटेल शुरू की तो पता चला कि दो नंबरों पर उसकी बात हो रही थी. तब पता चला की ये दोनो मोबाइल भी आख़िरी बार मनीष के साथ थे.
दोनों मोबाइल का रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला की ये नम्बर संजय और सीतारम के हैं. दोनों राजस्थान के चूरू के रहने वाले थे. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पता चला कि संजय कोलकाता में शेयर ब्रोकर का काम करता है और मनीष का दोस्त है.
दोनों की एक ही समय में एक लड़की से गहरी दोस्ती थी. इस बात से संजय नाखुश था और उसने योजना बनाई, फिर मनीष को मिलने के लिए बुलाया. संजय ने मनीष को अपनी गर्लफ़्रेंड के मोबाइल नम्बर डिलीट करने को कहा. मनीष ने इनकार कर दिया तो दोनों ने मनीष की हत्या कर दी.
कोलकाता से दिल्ली आकर की हत्या

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




