
DeepSeek और ChatGPT राइवलरी के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, 10 महीने में आएगा भारत का AI Model
AajTak
DeepSeek और ChatGPT की राइवलरी के बीच भारत ने भी अपना LLM बनाने की तैयारी कर ली है. IT मिनिस्टर अश्विनी वैश्नव ने कहा है कि 10 महीने के अंदर भारत के पास अपना AI मॉडल होगा. इसे ट्रेन करने के लिए लिए 18 हजार GPUs यूज किए जाएंगे.
अमेरिका और चीन आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) स्पेस में मोनॉपली के लिए फाइट कर रहे हैं. चीन के एक छोटे स्टार्टअप DeepSeek ने OpenAI जैसे अमेरिकी AI जाइंट को रिएलिटी चेक दे दिया है.
अब भारत भी ChatGPT जैसा मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है. IT मिनिस्टर अश्विनी वैश्नव एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारत के AI मिशन की बात की है. मंत्री ने कहा है कि भारत खुद के लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी LLM पर काम कर रहा है और ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा.
अश्विनी वैश्नव ने कहा है, ‘हमने फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है और आज इसे लॉन्च किया जा रहा है. हमारा फ़ोकस ऐसे AI मॉडल्स बनाने पर रहेगा जो भारतीय कॉन्टेक्स्ट और कल्चर को लेकर चले’
आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैश्नव ने कहा है कि DeepSeek Ai को 2,000GPU से ट्रेन किया गया, ChatGPT को 25,000 GPU से ट्रेन किया गया और हमारे पास 15,000 हाई एंड GPUs हैं. उन्होंने बताया कि भारत के पास मज़बूत कंप्यूट फैसिलिटी है जो हमारे एआई एंबिशन्स को सपोर्ट करेगा.
सरकार ने 18,000 GPUs वाला कंप्यूट फैसिलिटी तैयार किया गया है. इसे स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और डेवेलपर्स के लिए जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा.
क्यों इतने इंपॉर्टेंट हैं GPUs?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












