
Death Anniversary of Subramania Bharati: पीएम मोदी का ऐलान, BHU में स्थापित होगी सुब्रमण्य भारती चेयर
ABP News
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने सुब्रमण्य भारती की पुण्यतिथि पर बीएचयू में तमिल अध्ययन की चेयर गठित करने की घोषणा की है.
PM Narendra Modi on Death Anniversary of Subramania Bharati: महान तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की आज 100वीं पुण्यतिथि है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सुब्रमण्य भारती की पुण्यतिथि पर बड़ा ऐलान किया है. पीएम मोदी ने तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की पुण्यतिथि पर तमिल अध्ययन की चेयर गठित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘‘आज इस अवसर पर मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा भी कर रहा हूं. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सुब्रमण्य भारती जी के नाम से एक चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. तमिल अध्ययन पर ‘सुब्रमण्य भारती चेयर’ बीएचयू के फेकल्टी ऑफ आर्ट्स में स्थापित होगी.’’ मोदी ने आगे कहा कि आज भारत के महान विद्वान, दार्शनिक और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की सौंवी पुण्यतिथि है. सरदार (पटेल) साहब ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की जो कल्पना की थी वही दर्शन महाकवि भारती की तमिल रचनाओं में पूर्ण देवत्व के साथ दैदीप्यमान हो रहा है.’’More Related News













