
DDLJ के पूरे हुए 26 साल, फिल्म की दीवानगी पर जानें क्या कहती है स्टार कास्ट
AajTak
इस फिल्म के साथ अनोखी बात यह है कि इतने सालों तक यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है. हालांकि पिछले सालों में कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लग गई थी.
दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म में काजोल की मां का किरदार निभाने वालीं फरीदा जलाल आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत पर कहती हैं, मराठा मंदिर टाउन में है. फिल्म के सभी कास्ट इस थिएटर से काफी दूर रहते हैं. यह हमारे लिए एक अलग ही दुनिया हो गई है. बच्चे के तौर पर इस थिएटर से मेरी यादें ताजा हैं. हम बचपन में इस थिएटर में जाने के लिए मरते थे. वहां जाकर फिल्म देखना हमारे लिए बहुत बड़ी बात होती थी. हालांकि आज भी इस थिएटर को लेकर लोगों के बीच पागलपन जस के तस है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












