
DDA हाउसिंग स्कीम लॉन्च... जानिए कहां हैं कितने फ्लैट्स, कितनी है कीमत, कब से बुकिंग?
AajTak
DDA के मुताबिक इन स्कीम के तहत फ्लैट्स आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये लगेगा, जबकि EWS कैटेगरी के फ्लैट की बुकिंग अमाउंट 50 हजार रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये और HIG के लिए 10 लाख रुपये जमा कराना होगा.
अगर आप दिल्ली में घर लेना चाहते हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम लॉन्च हो गई है. अभी DDA ने केवल 'मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024' और 'DDA द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024' के बारे में जानकारी दी है. 'सस्ता घर' स्कीम के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है. 'सस्ता घर' स्कीम के तहत ही केवल 11.50 लाख रुपये में घर दिया जाएगा.
अभी दो स्कीम्स के तहत फ्लैट ग्राहकों को मिलेंगे. जिसकी कीमत 29 लाख रुपये लेकर 5.19 करोड़ रुपये तक है. इन फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त से होगा, और फ्लैट की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी. 31 मार्च 2025 तक ये स्कीम ओपन रहेगी.
DDA के मुताबिक इन स्कीम के तहत फ्लैट्स आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये लगेगा, जबकि EWS कैटेगरी के फ्लैट की बुकिंग अमाउंट 50 हजार रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये और HIG के लिए 10 लाख रुपये जमा कराना होगा.
दरअसल, ये सभी फ्लैट्स तैयार हैं और खरीदार इसे लेकर तुरंत यहां रहना शुरू कर सकते हैं.
सबसे पहले आपको 'मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024' के बारे में जानकारी देते हैं. इस योजना के तहत जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला में HIG, MIG, LIG और EWS श्रेणियों के 5,531 फ्लैट्स हैं. इनकी शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये है, जबकि जसोला स्थित 89 HIG की फ्लैट्स की कीमत 2.08 करोड़ से लेकर 2.18 करोड़ रुपये है.
DDA Madhyam Vargiya Housing Scheme 2024 (FCFS) फ्लैट टाइप: एचआईजी, एमआईजी और EWS लोकेशन: जसोला, लोकनायकपुरम, और नरेला कीमत: 29 लाख रुपये से शुरू फ्लैट्स की संख्या: 5531 आवंटन विधि: ‘पहले आओ पहले पाओ’

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












