
Dance Meri Rani: नोरा ने शकीरा को किया कॉपी, यूजर्स बोले- इतनी बेइज्जती मत करो
AajTak
सॉन्ग में आप देख सकते हैं कि नोरा ब्लॉन्ड हेयर और बेज कलर की बिकनी में नजर आ रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी वह अपने डांस मूव्ज से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं. करीब से देखें तो नोरा फतेही का यह लुक हॉलीवुड सिंगर शकीरा से काफी मिलता-जुलता है.
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में काफी मेहनत की है. इन्होंने खुद की पहचान बनाने में दिन-रात एक किया है. आज नोरा फतेही सबसे शानदार डांसर्स में गिनी जाती हैं. 21 दिसंबर को नोरा फतेही का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'डांस मेरी रानी' है. इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है और कंपोज किया है. यूट्यूब पर इस सॉन्ग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












