
Cyclone Biparjoy के रेड अलर्ट के बीच ये है रेलवे का एक्शन प्लान, कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
AajTak
Trains Cancelled for Cyclone: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से यातायात भी प्रभावित है. वेस्टर्न रेलवे ने आज, 15 जून को भी कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी है. रेलवे के मुताबिक, अब तक 76 ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि 36 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेटेड व 31 शॉर्ट-ऑरजिनेट हुई की गई हैं.
अरब सागर में गुजरात तट की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा तूफान आज शाम कच्छ जिले के जखाऊ पोर्ट और इससे लगते पाकिस्तान के इलाकों से टकराने वाला है. इस दौरान 125 से 150 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश होने की आशंका है. तूफान के खतरे को देखते हुए देश के पश्चिमी इलाकों में रेड अलर्ट है. इसके चलते पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने एहतियात के तौर पर कुछ और ट्रेनों को रद्द करने या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का फैसला किया.
वेस्टर्न रेलवे ने पश्चिम रेलवे द्वारा 15 जून को पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी दी. वहीं, इससे पहले डब्ल्यूआर ने सात और ट्रेनों को रद्द करने बात कही थी. इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन के मद्देनजर तीन अन्य ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट और चार अन्य सेवाओं को शॉर्ट-ऑर्गिनेट किया गया. रेलवे के मुताबिक, अब तक 76 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 36 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेटेड व 31 शॉर्ट-ऑरजिनेट हुई हैं.
आज रद्द की गईं ये ट्रेनें
इसके अलावा, पश्चिम रेलवे द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में ट्रेन यात्रियों के लिए विभिन्न सुरक्षा और सावधानियां बरती जा रही हैं. रेलवे का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को नियमानुसार किराए का रिफंड दिया जाएगा.
चक्रवाती तूफान के मद्देनजर रेलवे की तैयारी
रेलवे मुख्यालयों में आपदा प्रबंधन कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है. भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीधाम में मंडल मुख्यालयों पर आपातकालीन नियंत्रण कक्षों का संचालन किया जा रहा है और कई स्थानों पर हवा की गति की नियमित निगरानी और 50 किमी प्रति घंटे से अधिक हवा की स्पीड होने पर ट्रेनों को नियंत्रित करने या रोकने के निर्देश जारी किये गए है. इसके साथ ही स्टेशनों पर एनीमोमीटर लगाए गए हैं और हर घंटे के आधार पर हवा की गति की रीडिंग ली जा रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










