
Cyclone Asani का असर: ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात, आंध्र में तेज़ हवाओं के साथ बारिश, खाली कराए जा रहे तटीय इलाके
AajTak
Asani Cyclone Updates: चक्रवात असानी की चेतावनी के बीच ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक राज्य सरकार अलर्ट पर है. ओडिशा सरकार ने 4 जिलों के 15 ऐसे ब्लॉक की पहचान की है, जहां बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. इन जगहों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
Cyclone Asani Latest Updates Today 10th May: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात असानी के असर से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से तूफान की चेतावानी को देखते हुए ओडिशा सरकार अलर्ट पर है.
मौसम विभाग ने क्या दी चेतावनी? मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, चक्रवात असानी के 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी की गई बुलेटिन में बताया गया है कि चक्रवात उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है और ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है.
The Severe CS ‘Asani’ over Westcentral and adjoining southwest BoB moved west-northwestwards and lay centered at 2330 hours IST of yesterday over westcentral and adjoining southwest BoB 330 km southeast of Kakinada (Andhra Pradesh), 350 km south-southeast of Visakhapatnam. pic.twitter.com/CSapgUpsVO
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश चक्रवात का असर ओडिशा के तटीय इलाके और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखेगा. दोनों ही राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने ओडिशा के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सात से 11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है.
चक्रवात को लेकर अलर्ट ओडिशा के सभी बंदरगाहों पर दूरस्थ चेतावनी संकेत-2 जारी कर दिया गया है. इसके तहत जहाजों को तट के पास नहीं आने के लिए आगाह किया गया है. वहीं, मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं चक्रवात के दौरान किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए ओडिशा सरकार ने गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में 15 ऐसे ब्लॉक की पहचान की है, जहां बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. विशेष राहत आयुक्त पी. के. जेना ने जिलाधिकारियों को इन 15 ब्लॉक से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा है. भारी बारिश के कारण कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. जेना ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उन गर्भवती महिलाओं को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराने को कहा है, जो जल्द बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



