
CSK Vs KKR: IPL 2022 की गजब शुरुआत, पहले ही ओवर में डलीं 9 गेंद, विकेट भी मिला
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2022 की शुरुआत हो गई है. उमेश यादव ने इस सीजन की पहली बॉल डाली, जो नो-बॉल निकली.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन शनिवार (26 मार्च) को शुरू हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस सीजन के पहले मैच की शुरुआत भी निराली हुई. आईपीएल 2022 की पहली बॉल ही नो-बॉल निकली, बाद में इसी ओवर में विकेट भी गिर गया.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और पहला ओवर उमेश यादव ने डाला. उनकी पहली बॉल ही नो-बॉल साबित हुई. लेकिन उसी ओवर में उमेश यादव ने ऋतुराज गायकवाड़ को चलता किया.
आईपीएल 2022 का पहला ओवर- बॉलर उमेश यादव 0.1 ओवर- नो बॉल 0.1 ओवर- कोई रन नहीं 0.2 ओवर- वाइड बॉल 0.2 ओवर- कोई रन नहीं 0.3 ओवर- ऋतुराज गायकवाड़ आउट 0.4 ओवर- वाइड 0.4 ओवर- कोई रन नहीं 0.5 ओवर- कोई रन नहीं 0.6 ओवर- कोई रन नहीं
आपको बता दें कि मुंबई के वॉनखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर तो चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रवींद्र जडेजा के हाथ में है. आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था.
पहले ही मैच में बिखर गई चेन्नई सुपर किंग्स...
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहतरीन नहीं रही. पहले ही ओवर में विकेट गिरा, उसके बाद छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. सिर्फ 61 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम आउट हो गई थी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







