
Cruise Drugs party case: Shah Rukh Khan के बेटे Aryan khan को 'बेल या जेल'? कुछ देर में होगी सुनवाई
AajTak
4 अक्टूबर को हुई सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिली थी, बल्कि उन्हें 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रखने का फैसला किया गया था. आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे आज एक बार फिर उन्हें जमानत दिलवाने की कोशिश करेंगे. आज की सुनवाई में शाहरुख के बेटे आर्यन को जमानत मिलती है या नहीं इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा. ड्रग्स मामले में आज फिर से सुनवाई होने वाली है. 4 अक्टूबर को हुई सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिली थी, बल्कि उन्हें 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रखने का फैसला किया गया था. आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे आज एक बार फिर उन्हें जमानत दिलवाने की कोशिश करेंगे. आज की सुनवाई में शाहरुख के बेटे आर्यन को जमानत मिलती है या नहीं इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












