
Cruise Drugs Case: क्यों Aryan Khan की बेल को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिजेक्ट?
AajTak
आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत की अर्जी की सुनवाई 8 अक्टूबर को मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई. ऐसे में कोर्ट के मजिस्ट्रेट R M Nerlikar ने आर्यन समेत अन्य दो की याचिका को नामंजूर करते हुए कहा कि मेंटेनेबल नहीं है, इसलिए इसे रिजेक्ट किया जाता है. यह बात मजिस्ट्रेट ने तब कही जब लंबी-चौड़ी बहस के बाद पूरी सुनवाई हो चुकी थी.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई क्रूज में होने वाली ड्रग पार्टी केस में फंसे हुए हैं. आर्यन खान को इस पार्टी में पड़ी रेड के दौरान एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया. शुक्रवार, 8 अक्टूबर को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया था. ऐसा क्यों हुआ हम आपको बता रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










