
CRPF का हीरो कमांडर संदीप, घायल होने के बाद भी नक्सलियों का जमकर मुकाबला किया
AajTak
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के लिए जब कोबरा बटालियन, DRG और STF की संयुक्त टीम निकली थी, इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ के कोबोरा बटालियन के सेकेंड इन कमांड संदीप द्विवेदी लीड कर रहे थे.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा में शनिवार को नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया जिसमें 22 जवान शहीद हो गए. शहीद होने वालों में कोबरा बटालियन, DRG, STF और एक बस्तरिया बटालियन के जवान शामिल हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि इस दौरान अगर सीआरपीएफ के सेकेंड इन कमांड संदीप द्विवेदी ने अदमस्य साहस और वीरता नहीं दिखाई होती तो और जवानों की जान जा सकती थी. अभी फिलहाल उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोबरा बटालियन, DRG और STF की संयुक्त टीम निकली थी, इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सेकेंड इन कमांड संदीप द्विवेदी लीड कर रहे थे. जब नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला किया तो संदीप द्विवेदी ने गोलियों की बौछार और मौत के मंजर के बीच अद्भुत साहस का परिचय दिया. उन्होंने जवानों को ना सिर्फ साहस देते हुए जवाबी कार्रवाई करने को कहा बल्कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को फंसाने के लिए लगाए घातक एंबुस को भी तोड़ा. एक तरफ जहां वो नक्सलियों के हमले का जवाब दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ घायल जवानों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाने की कोशिश में भी लगे हुए थे. इस दौरान वो खुद घायल हो गए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












