
Crime Katha: जंगल में लाश, कुचला चेहरा और हाथ पर टैटू... 9 साल बाद ऐसे खुला था लड़की के कत्ल का राज
AajTak
उस दिन पुलिस को किसी ने इत्तिला दी कि नजफगढ़ इलाके की सुराखपुर रोड़ से कुछ दूर जंगल के सुनसान इलाके में एक लड़की की लाश पड़ी है. पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. जहां एक लड़की मुर्दा हालत में पड़ी थी. उसके चेहरे को इतनी बुरी तरह से कुचला गया था कि उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल था.
जुर्म की दुनिया में कई ऐसे शातिर अपराधी होते हैं, जो अपराध करते वक्त पूरी कोशिश करते हैं कि कोई सबूत या सुराग ना छूट जाए. वे संगीन से संगीन वारदात को अंजाम देते वक्त इस बात पर अपना पूरा दिमाग लगा देते हैं. मगर अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो, एक ना एक दिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. भले ही इसमें कई साल लग जाएं. ठीक ऐसा ही एक मामला आज से 15 साल पहले राजधानी दिल्ली में सामने आया था. जिसमें एक कत्ल की पहेली को सुलझाने में पुलिस को 9 साल का वक्त लग गया था. और मामला सुलझा एक टैटू के सुराग से. क्राइम कथा में आज बात उसी मर्डर मिस्ट्री की.
सितंबर 2008, नजफगढ़, नई दिल्ली उस दिन पुलिस को किसी ने इत्तिला दी कि नजफगढ़ इलाके की सुराखपुर रोड़ से कुछ दूर जंगल के सुनसान इलाके में एक लड़की की लाश पड़ी है. पुलिस की टीम फौरन मौके की तरफ रवाना हो गई. कुछ देर बाद पुलिस सुराखपुर रोड़ पर खड़ी थी. पुलिस ने कुछ दूर अंदर जाकर देखा तो वहां एक लड़की मुर्दा हालत में पड़ी थी. उसके चेहरे को इतनी बुरी तरह से कुचला गया था कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था. पहली नजर में साफ था कि मामला कत्ल का है. और कातिल ने जानबूझकर लड़की के चेहरे को कुचला था ताकि उसकी पहचान ना हो सके. पुलिस ने उस वक्त पंचानामे के बाद लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उस जगह अच्छे से तलाशी भी ली, जहां से लड़की की लाश मिली थी. लेकिन पुलिस को वहां से कुछ नहीं मिला.
2010 में पुलिस ने बंद कर दी थी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि लड़की का कत्ल गला दबाकर किया गया था. पुलिस ने इस लाश के बारे में आस-पास के सभी थानों और दूसरे जिलों की पुलिस को भी सूचना दी थी. लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. पुलिस इस मामले में लड़की की शिनाख्त के लिए दो साल तक कोशिश करती रही लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. ना तो पुलिस लड़की की पहचान कर सकी और ना ही कातिल का कोई सुराग मिला. लिहाजा, साल 2010 में पुलिस ने इस मामले को अनसुलझा समझकर फाइलों में दफन कर दिया. मगर केस अभी बंद नहीं हुआ था. क्योंकि मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच के पास थी.
मृतका के हाथ पर बना था टैटू मृतक लड़की की उम्र हत्या के वक्त करीब 18 साल थी. इस केस में सबसे अहम बात ये थी कि मरने वाली लड़की के एक हाथ की कलाई पर 'A' नाम का टैटू था. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अज्ञात लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था. लेकिन इससे पहले लाश की तस्वीरें और खासकर उसके दाहिने हाथ पर बने टैटू की तस्वीर भी ले ली थी. पुलिस जानती थी कि लड़की के हाथ बना टैटू इस केस में अहम सुराग बन सकता है. अब मामला भले ही ठंडे बस्ते में चला गया था. लेकिन वो टैटू जांच अधिकारी और जांच टीम के सदस्यों की जानकारी में था.
11 अप्रैल 2017, मुखबिर से मिली सूचना साल 2010 से ही यह मामला पुलिस के लिए एक मिस्ट्री बन गया था. लेकिन कहते हैं ना कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं. अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो एक ना एक दिन कहीं ना कहीं कानून की गिरफ्त में आ ही जाता है. 11 अप्रैल 2017 को यानी लड़की की लाश मिलने के 9 साल बाद अचानक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर से खबर मिली कि हाथ पर 'A' टैटू वाली लड़की के कत्ल से राहुल नाम के एक लड़के का कनेक्शन था. पुलिस के लिए ये खबर बड़ी अहम साबित होने वाली थी. ऐसा लग रहा था कि बस कातिल अब पकड़ में आ ही गया. मगर कहानी कुछ और ही थी.
12 अप्रैल 2017, पुलिस ने राहुल को उठाया उस दिन पुलिस ने पूरी तैयारी से मुखबिर के बताए ठिकाने पर दबिश दी और वहां से राहुल नाम के एक लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने राहुल से पूछताछ शुरू की. उससे पूछा कि वो सिंतबर 2008 में कहां-कहां गया? क्या काम करता था? किसके साथ दोस्ती यारी थी? तमाम ऐसे सवाल उस पर दागे गए, लेकिन इधर-उधर की बातें करता रहा. उसने कहा कि पुरानी बात है उसे कुछ याद नहीं. फिर पुलिस ने उसे मरने वाली लड़की की लाश के फोटो और उसके हाथ पर बने टैटू का फोटो दिखाया तो वो सकपका गया. उसके होश गुम हो गए. पुलिस ने जब उसके साथ थोड़ी सख्ती दिखाई तो वो टूट गया और फिर सच उगलने लगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



