
Cricket Adda: IPL का International क्रिकेट पर असर!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है, जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. उन पर टीम इंडिया को 2007 के बाद चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी. टी-20 के लिए टीम चुनते समय चयनकर्ता आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी ध्यान रखते हैं. दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी आईपीएल के ही प्रदर्शन के आधार पर हुई. वहीं, अर्शदीप सिंह जैसे सितारे भी आईपीएल की ही देन हैं. हार्दिक पांड्या भी आईपीएल के जरिये ही टीम में आए थे.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











