
Cricket Adda: बुमराह होंगे टेस्ट टीम के कप्तान !
AajTak
इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई. कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव होने के चलते टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपी गई है. इस तरह बुमराह ने इतिहास रच दिया है. बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के 36वें कप्तान होंगे. साथ ही वह 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव के बाद पहले तेज गेंदबाज होंगे, जो टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. यह भी बुमराह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












