Coronavirus: वैक्सीन लेने के बाद सेक्स लाइफ में ये सावधानी बरतने को कह रहे एक्सपर्ट
AajTak
कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर आजकल काफी बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं जैसे कि क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद सेक्स करना सुरक्षित है?
कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर आजकल काफी बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. इनमें से एक सवाल ये भी है कि क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद सेक्स करना सुरक्षित है? हालाँकि, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस पर कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स इस पर लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि पुरुष और महिलाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना चाहिए और इस दौरान फैमिली प्लानिंग से बचना चाहिए. कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर दीपक वर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'ये कहना अभी जल्दबाजी होगी कि क्या वैक्सीन के कोई लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट हैं और सेक्स के बाद लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है. वैक्सीन लगवा चुके लोग हर बार सेक्स से परहेज नहीं कर सकते हैं इसलिए बचाव ही सुरक्षित रहने का सबसे सही तरीका है.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












