Corona Virus: घर में बनाएं गिलोय का काढ़ा, जान लें बनाने का तरीका और इतनी मात्रा में पिएं
ABP News
इम्यूनिटी बढ़ाने वाला गिलोय का काढ़ा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. क्या है गिलोय का काढ़ा बनाने का सही तरीका और कितनी मात्रा में इसे पीना चाहिए, जानिए पूरी जानकारी.
बदलते मौसम में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. ऐसे में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं. वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी ने भी लोगों को डरा रखा है. ऐसे में हर कोई संक्रमण से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. सरकार की ओर से भी लोगों से स्वस्थ रहने की अपील की जा रही है ताकि कोविड-19 के प्रकोप से बचा जा सके. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. जिसमें से एक है गिलोय का काढ़ा. वैसे तो हर कोई अपने-अपने तरीके से गिलोय का काढ़ा बनाता है लेकिन इसे बनाने का सही तरीका बहुत कम लोगों को पता है. आज हम आपको बताएंगे गिलोय का काढ़ा बनाने का सही तरीका और कितनी मात्रा में इसे पीना चाहिए. कितना फायदेमंद है गिलोय? गिलोय काफी सस्ती आयुर्वेदिक औषधि है और ये हर किसी की पहुंच में है. गिलोय को गुडूची या अमृता के नाम से भी जाना जाता है. आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज में गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है. गिलोग का रस, और काढ़ा डेंगू, चिकनगुनिया, बुखार जैसी गंभीर बीमारियों में दिया जाता है. इसके अलावा बदलते मौसम में गिलोय कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है. कोरोना वायरस से बचाव करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल किया जा रहा है. आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं या इसकी गोली भी खा सकते हैं. कुछ लोग नियमित रूप से गिलोय का जूस भी पीते हैं.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












