
Corona: मुंबई लोकल में मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं, दिल्ली मेट्रो में भी जुर्माना खत्म
AajTak
महाराष्ट्र में इस साल गुड़ी पड़वा, रमजान धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा. कोरोना को लेकर सरकार की ओर से लगाए गए सभी प्रतिबंध को हटा लिया गया है. इस संबंध में महाराष्ट्र कैबिनेट में फैसला लिया गया जिसके बाद हाउसिंग मिनिस्टर जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर सरकार के इस बड़े फैसले की जानकारी दी.
Corona: कोरोना को लेकर मुंबई और दिल्ली की सरकारों ने गुरुवार को बड़े फैसले किए हैं. मुंबई सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि लोकल ट्रेन में मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं होगा. साथ ही गुड़ी पड़वा, रमजान धूमधाम से मनाया जा सकेगा. वहीं, दिल्ली में भी कोरोना को लेकर बड़ा फैसला किया है. फैसले के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में भी जुर्माना खत्म कर दिया गया है.
महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कोरोना के सभी नियमों को हटा लिया है. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि इस साल गुड़ी पड़वा की रैली जोर शोर से निकाली जा सकती है. साथ ही रमजान भी उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा. साथ ही कहा गया है कि बाबा साहेब की रैली भी जोर-शोर से निकाली जाएगी. महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर सरकार के इस बड़े फैसले की जानकारी दी.
कोरोना को लेकर राज्य में भीड़-भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ त्योहारों के मद्देनजर प्रतिबंध लगाए गए थे जिसे महाराष्ट्र सरकार ने हटा लिया है. हालांकि मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है. महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान रैली निकाली जाती है. वहीं बाबा साहेब की रैली भी धूमधाम के साथ निकाली जाती है लेकिन कोरोना को लेकर पिछले दो साल से रैलियों पर प्रतिबंध था. अब प्रतिबंधों को हटाने के बाद ये त्योहार धूमधाम से मनाए जा सकेंगे.
बता दें कि गुड़ी पड़वा त्योहार को विशेष रुप से गोवा और मराठी लोग मनाते हैं. इसे नए साल की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है. चैत्र माह से हिन्दुओं का नववर्ष आरंभ माना गया है. पौराणिक कथाओं में कहा जाता है कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड बनाया था. लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं और पूरा परिवार व रिश्तेदार मिलकर आनंद लेते हैं. गुड़ी पड़वा का दिन वास्तु पूजा के लिए शुभ माना जाता है और नए कारोबार खोलने के लिए भी इस दिन को महत्वता दी है.
इस दिन महाराष्ट्र में कई सामुदायिक जुलूस निकाले जाते हैं. इस त्योहार से कई कहानियां जुड़ी हैं. लोग मानते हैं कि इस दिन रावण को पराजित करने के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे. लोग इस दिन सूर्योपासना के साथ आरोग्य, समृद्धि और पवित्र आचरण की कामना करते हैं. इस दिन घर-घर में विजय के प्रतीक स्वरूप गुड़ी सजाई जाती है. उसे नवीन वस्त्र पहनाकर चीनी से बनी आकृतियों की माला पहनाई जाती है. इस दिन लोग लोग कई पकवान बनाते हैं. इस दिन लोग घरों को साफ करते हैं और उसे खूब सजाते हैं.
रमजान को लेकर बाजारों में दिखेगी रौनक

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








