
Corona: कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई सांस की दिक्कत, मृत्यु दर में इजाफा नहीं: ICMR प्रमुख
AajTak
इस तबाही के बीच बीच ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बीमारी के लक्षण और वैक्सीन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. इस तबाही के बीच ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीमारी के लक्षण और वैक्सीन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बीमारी से बचाव के तरीक भी साझा किए हैं. कोरोना की दूसरी लहर में कई खास लक्षणों की पहचान की गई है. इस पर चर्चा करते हुए डॉ. भार्गव ने कहा, 'अगर आप लक्षणों पर नजर डालें तो देखेंगे कि कोरोना की मौजूदा लहर में सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों की संख्या ज्यादा है. जबकि पिछली बार सूखी खांसी, जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसे मामले ज्यादा सामने आ रहे थे.' डॉ. भार्गव ने कहा, 'हमारे पास जो डेटा उपलब्ध है उसके मुताबिक, कोरोना की पहली और दूसरी लहर के मृत्यु फीसद में कोई अंतर नहीं है. हालांकि मौजूदा लहर में ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादा महसूस की जा रही है. भारत में मैकेनिकल वेंटिलेटर्स की जरूरत पिछली बार की तुलना में कम देखी जा रही है.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












