
Concert Economy: टेलर स्विफ्ट... वो मॉडर्न पॉप सेंसेशन जो किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में फूंक देती हैं जान
AajTak
स्विफ्ट की लोकप्रियता का आलम ये है कि वह जिस भी शहर या देश में परफॉर्म करती हैं, वहां की जीडीपी को एकदम से बूस्ट कर देती हैं. कॉन्सर्ट के जरिए सिंगापुर जैसे कई देशों की गड़बड़झाल इकोनॉमिक्स को दुरुस्त कर चुकीं स्विफ्ट की इसी लोकप्रियता को दुनियाभर में Swift-Effect और Swiftonomics का नाम दिया गया है. लेकिन स्विफ्ट को लेकर दुनियाभर में इतनी दीवानगी क्यों हैं और वह कैसे किसी देश की गिरती जीडीपी की दिशा बदल देती हैं?
मुझे बस इतना पता है लोग हमेशा आपका साथ नहीं देगे लेकिन टैलेंट देगा और म्यूजिक मेरा वही टैलेंट है... टेलर स्विफ्ट ने ये बयान आज से दस या पंद्रह साल पहले उस समय दिया था, जब वो बियॉन्से, लेडी गागा और केटी पैरी जैसे स्टार्स के बीच अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद कर रही थीं. लेकिन उस समय उन्हें जरा भी इल्म नहीं होगा कि एक दिन वो ऐसी पॉप सेंसेशन बन जाएंगी जो अपने म्यूजिक के दम पर हिचकोले खाती कई मुल्कों की अर्थव्यवस्थाओं को मंदी से उबार देंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 'कॉन्सर्ट इकोनॉमी' का जिक्र किया था. ये जिक्र भारत में कोल्डप्ले बैंड के कॉन्सर्ट की धाकड़ सफलता के बाद कॉन्सर्ट इकोनॉमी में बेइंतहा स्कोप को लेकर किया गया था. लेकिन कॉन्सर्ट इकोनॉमी का जो बीज पॉप किंग माइकल जैक्सन दशकों पहले बो चुके थे. उसकी सफलता की मिठास टेलर स्विफ्ट के हिस्से जमकर आ रही है.
स्विफ्ट की लोकप्रियता का आलम ये है कि वह जिस भी शहर या देश में परफॉर्म करती हैं, वहां की जीडीपी को एकदम से बूस्ट कर देती हैं. कॉन्सर्ट के जरिए सिंगापुर जैसे कई देशों की गड़बड़झाल इकोनॉमिक्स को दुरुस्त कर चुकीं स्विफ्ट की इसी लोकप्रियता को दुनियाभर में Swift-Effect और Swiftonomics का नाम दिया गया है. लेकिन स्विफ्ट को लेकर दुनियाभर में इतनी दीवानगी क्यों हैं और वह कैसे किसी देश की गिरती जीडीपी की दिशा बदल देती हैं?
रिकॉर्डतोड़ ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर स्विफ्ट एक ऐसी लकीर खींच चुकी हैं, जिसे पार करना किसी के लिए भी काफी मशक्कत भरा होगा. वह चार बार एल्बम ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतकर प्रतिद्वंद्वियों के दांत खट्टे कर चुकी हैं. उनके नाम अरबों डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे रईस संगीतकार बनने का तमगा भी है. टाइम मैगजीन कई दफा उन्हें Person of the Year डिक्लेयर कर चुका है. पर उनके करिअर का गोल्डन प्वॉइंट साबित हुआ The Eros Tour.
टेलर स्विफ्ट का The Eros Tour पांच महाद्वीपों की यात्रा कर चुका है. वह इस टूर के जरिए दुनिया के छोटे से लेकर बड़े देशों तक में 149 शो कर चुकी हैं. इस टूर से वह तकरीबन दो अरब डॉलर की डॉलर की कमाई कर चुकी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











