
CM पिनाराई विजयन ने नितेश राणे की 'मिनी पाकिस्तान' वाली टिप्पणी को बताया नफरत से भरी
AajTak
CM पिनाराई विजयन ने मंगलवार को नितेश राणे के केरल को
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे के केरल को "मिनी पाकिस्तान" कहने वाले बयान की निंदा करते हुए इसे "भड़काऊ और निंदनीय" बताया. उन्होंने राणे पर संघ परिवार के विभाजनकारी एजेंडे को दोहराने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की बयानबाजी का उद्देश्य उनके प्रभाव का विरोध करने के लिए केरल को अलग-थलग करना है.
विजयन ने राणे के इस्तीफे की मांग करते हुए उनकी टिप्पणी को संविधान का उल्लंघन बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि सत्तारूढ़ दल के नेतृत्व ने शपथ के इस गंभीर उल्लंघन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है."
उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे "बेहद दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से निंदनीय" बताया है. उन्होंने धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों से हेट कैंपेन के खिलाफ एकजुट होने की अपील की.
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को केरल को मिनी पाकिस्तान करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से सांसद चुना गया, क्योंकि आतंकवादियों ने उन्हें वोट दिया. उन्होंने दावा किया कि वे आतंकवादियों को साथ लेकर सांसद बन गए हैं. यही सच्चाई है.
वहीं, चौतरफा आलोचना के बाद राणे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि वह केरल और पाकिस्तान की स्थिति के बीच तुलना कर रहे थे.
उन्होंने बताया, "जिस तरह से पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ व्यवहार किया जाता है...अगर हमारे देश में ऐसी स्थिति होती है तो हमें उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. मैं अपने भाषण में यही कहना चाह रहा था."

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







