
CM नीतीश कुमार को झुकना पड़ा, लखीसराय DSP को हटाकर स्पीकर को दिया होली गिफ्ट
AajTak
BiharNews: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पीकर को होली का गिफ्ट दिया और लखीसराय डीएसपी रंजन कुमार को हटा दिया है. माना जा रहा है कि अब विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच तकरार खत्म हो गई है.
Bihar CM Nitish Kumar and Speaker Vijay Kumar Sinha Fight: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच तकरार में आखिरकार स्पीकर की जीत हुई. सरकार ने लखीसराय डीएसपी रंजन कुमार को हटाकर उनकी जगह पर सैयद इमरान मसूद की नियुक्ति कर दी है. सरस्वती पूजा के बाद से ही मुख्यमंत्री और स्पीकर के बीच रंजन कुमार को लेकर ही तनातनी चल थी और स्पीकर चाहते थे कि राज्य सरकार लखीसराय डीएसपी रंजन कुमार को वहां से हटाकर कहीं और भेजे.
दरअसल, सरस्वती पूजा के दौरान लखीसराय में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों की धज्जियां भी उड़ी थीं. कोविड-19 के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भीड़ की खबर जब मीडिया में चली थी तो फिर आनन-फानन में लखीसराय पुलिस ने दर्शकों में से 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
कथित रूप से दोनों निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी को लेकर ही स्पीकर विजय कुमार सिन्हा काफी नाराज थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि आखिर पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया और क्यों निर्दोष व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया?
इसी दौरान स्पीकर जब अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय गए थे तो उन्होंने डीएसपी रंजन कुमार से भी इसको लेकर सवाल पूछा था, मगर स्पीकर पुलिस अधिकारी के जवाब से संतुष्ट नहीं थे. स्पीकर ने यह भी आरोप लगाया कि डीएसपी ने उनके साथ बदतमीजी की थी. उनके साथ प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार नहीं किया गया.
इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष बेहद नाराज थे. बार-बार सदन में मामला उठाने के बावजूद सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया और बीते सोमवार को इसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच वाद-विवाद हुआ था.
दरअसल, स्पीकर सिन्हा डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई चाहते थे और सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था, जिसके फलस्वरूप बीते सोमवार को विधानसभा में सदन के अंदर नीतीश कुमार और स्पीकर के बीच में जबरदस्त तकरार देखने को मिली थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










