
CM अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की 10 गारंटी, AAP का मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद
AajTak
Arvind Kejriwal 10 Guarantee: रीवा के SAF में आयोजित महारैली में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गारंटी की झड़ी लगा दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा करें.
मध्य प्रदेश के विंध्य में आम आदमी पार्टी (AAP) ने महारैली का आयोजन कर चुनाव का शंखनाद किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी योजनाएं गिनाईं और मुफ्त पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा. अरविंद केजरीवाल ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' की आलोचना करते हुए कहा कि I.N.D.I.A. के गठबंधन से भाजपा परेशान है. वह एक साथ चुनाव करना चाहती है साढ़े चार साल घूमते हैं और दो महीने में वादे कर 5 साल तक राज करते हैं. केजरीवाल ने कहा हर महीने चुनाव होने चाहिए. अगर होना चाहिए तो पूरे देश में 'वन एजुकेशन और वन हेल्थ' होना चाहिए.
रीवा के SAF में आयोजित महारैली में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गारंटी की झड़ी लगा दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा करें.
केजरीवाल ने कहा, भाजपा और कांग्रेस दोनों को भूल जाएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में दोनों दलों की सरकारें थीं. दोनों सेटिंग कर जनता को लूट रही थीं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में मिलने के बाद जहां दिल्ली कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई है, तो वहीं पंजाब भाजपा 2 सीटों पर सिमट गई है.
इस दौरान केजरीवाल ने 10 गांरटी दी हैं, जिसमें किसानों को चौबीस घंटे बिजली बिना पावर कट कर देने की बात कही है. वहीं, शासकीय स्कूलों व शासकीय अस्पतालों को बेहतर बनाने की गांरटी दी.
इस दौरान AAP संयोजक ने भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि I.N.D.I.A. नाम से ही भाजपा घबरा गई है और इसी घबराहट में वह देश का नाम बदलकर भारत करना चाहती है . इनके अंदर देश से प्रेम नहीं है. सत्ता के लिए वह देश भी बेच सकते हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, MP में सरकार बनने पर 10 गारंटी योजना लागू की जाएंगी. चुनाव आ रहे हैं. 2 महीने बाद चुनाव में सारी पार्टियां आएंगी. सारे नेता आएंगे. बड़ी-बड़ी बातें करेंगे. मीठी-मीठी बातें करेंगे. एक दूसरे को गालियां देंगे, वह इसको गाली देगा, उसको वो गाली देगा. हम छोटे लोग हैं. हम आम लोग हैं. हमको गाली गलौज करनी नहीं आती. हमको नेतागिरी करनी नहीं आती. हमको राजनीति करनी नहीं आती .आज जो बातें मैं आपसे करूंगा सीधी-सीधी आपके घर की बात करूंगा. आपके परिवार की बात करूंगा.आपके फायदे की बात करूंगा. आपके बच्चों की बात करूंगा और यह जितनी बातें मैं कर रहा हूं यह हवा में नहीं कर रहा. दिल्ली में यह सारी चीज लागू करके आए हैं. पंजाब में यह सारी बातें लागू करके आए हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



