
CIA चीफ ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- भारत ने रोकी वैश्विक तबाही, रूस पर पड़ा गहरा असर
AajTak
यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निदेशक बिल बर्न्स ने कहा है कि पीएम मोदी ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की थी. इसका रूस पर गहरा असर पड़ा है. इसके चलते युद्ध में न्यूक्लिर हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है. सीआईए चीफ का बयान रूस के राष्ट्रपति पुतिन की उस धमकी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी थी.
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है. दोनों देश एक दूसरे की तबाही पर तुले हुए हैं. रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहर खंडहर कर दिए हैं. युद्ध में हजारों बेगुनाह जान गंवा चुके हैं, वहीं कई लोग बेघर हो गए हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु हथियारों के उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की थी. पीएम मोदी के विचारों का रूसियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है.
दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) के निदेशक बिल बर्न्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु हथियारों के उपयोग को लेकर गहरी चिंता जताई थी, उनके विचारों का रूस पर गहरा प्रभाव पड़ा है. यही वजह है कि इस युद्ध में अभी तक न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
बिल बर्न्स ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि ये सब डराने के लिए है. आज हमें सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की योजना का कोई सबूत नहीं दिख रहा है.
CIA चीफ बिल बर्न्स की टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी थी. दरअसल, क्रेमलिन में रूस की मानवाधिकार परिषद की बैठक में पुतिन ने कहा था कि रूस अपने सभी उपलब्ध साधनों के साथ लड़ाई लड़ेगा. पुतिन ने कहा था कि वह मॉस्को के परमाणु हथियार को उकसावे के बजाय समाधान मानते हैं.
दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही भारत बातचीत और कूटनीति का आह्वान कर रहा है. 16 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक टेलीफोनिक बातचीत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का एकमात्र हल बातचीत और कूटनीति बताया था.
इतना ही नहीं, सितंबर में समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की समिट में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है. इस पर पुतिन ने कहा था कि मैं यूक्रेन संघर्ष पर आपकी स्थिति के बारे में जानता हूं. मैं आपकी चिंताओं के बारे में जानता हूं. हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









