
China की नई आसमानी आफत... जिसे ट्रैक करना भी है मुश्किल, भारत कैसे करेगा उस महाहथियार का सामना?
AajTak
China अपना नया और खतरनाक स्टेल्थ फाइटर जेट H-20 जल्द तैनात करने जा रहा है. भारत के पास ऐसा न तो कोई फाइटर जेट है. न ही एंटी-स्टेल्थ टेक्नोलॉजी. ऐसे में भारत इस फाइटर जेट के खतरे से कैसे बचेगा... क्या भारतीय सेनाओं के पास इससे निपटने के लिए कोई ऑप्शन है?
चीन के एयरफोर्स के डिप्टी कमांडर वांग वी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि उनका लेटेस्ट स्टेल्थ बॉम्बर H-20 एक्टिव ड्यूटी पर आने वाला है. चीन ने यह कदम अमेरिकी बमवर्षक के जवाब में उठाया. लेकिन इसका खतरा भारत के लिए बढ़ जाता है. क्योंकि भारतीय सेनाओं के पास स्टेल्थ टेक्नोलॉजी नहीं है. न ही स्टेल्थ फाइटर जेट्स को मार गिराने वाला कोई एंटी-स्टेल्थ हथियार.
भारत की हवाई सुरक्षा के लिए जरूरी है कि चीन के इस खतरनाक हथियार की कोई काट जरूर निकालें. कम से कम ऐसे राडार जो इस विमान को ट्रैक कर सकें. फिर एक ऐसा सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम जो चीन के इस बमवर्षक को मारकर गिरा सके. क्योंकि इसकी डिजाइन ऐसी है कि ये आसानी से राडारों की नजर में नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें: कहीं भारत अपना परमाणु जखीरा तो नहीं बढ़ा रहा? Agni-V MIRV मिसाइल टेस्टिंग से PAK में खौफ
H-20 स्टेल्थ फाइटर जेट में राडार की किरणों को घुमाने की तकनीक है. इसलिए इसे पकड़ना मुश्किल है. ऐसे विमानों को पकड़ने और ट्रैक करने के लिए नए राडार सिस्टम की जरूरत है. जो भारत को विकसित करना होगा. तब जाकर इसे ट्रैक कर पाएंगे. फिर ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस SAM सिस्टम होना चाहिए.
भारत के किसी भी शहर पर कर सकता है हमला

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










