
Chardham Yatra 2022: अब तक 28 तीर्थयात्रियों की मौत, आखिर क्या है वजह?
AajTak
Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर पहुंचने वाले 28 तीर्थयात्रियों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं सरकार का कहना है कि अधिकतर मौतें व्यवस्थाओं की कमी नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई हैं. सरकार ने केदारनाथ में NDRF और ITBP को पहली बार तैनात किया है. वहीं भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन भी सीमित कर दिए गए हैं.
Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है. अब तक यात्रा करने वाले 28 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सरकार की तैयारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं. केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है. यहां की व्यवस्था दम तोड़ रही है. अब सरकार ने संज्ञान लेते हुए केदारनाथ में एनडीआरएफ और आईटीबीपी को पहली बार तैनात किया है. सरकार का दावा है कि चारधाम में अधिकतर मौतें व्यवस्थाओं की कमी नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई हैं.
उत्तराखंड में चारों धामों में हर दिन भारी भीड़ उमड़ रही है. 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले 28 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने चारधाम की व्यवस्थाओं पर कहा कि चारधाम यात्रा में पहली बार NDRF के जवानों को तैनात किया गया है, ITBP भी तैनात है, जबकि SDRF पहले से मौजूद है. अगर जरूरत पड़ी तो सेना के लोगों को भी तैनात किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: चारधाम की यात्रा से पहले जान लें स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी, श्रद्धालुओं का फिट होना जरूरी
मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा में मौत का मुख्य कारण व्यवस्थाओं की कमी नहीं है, बल्कि हार्ट अटैक से लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग पूर्व में कोविड संक्रमित हुए थे, उनकी मौत हुई है. मुख्य सचिव ने बताया कि भीड़ बढ़ने के बाद अब रजिस्ट्रेशन के बिना लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है. सीमित संख्या में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, जिससे धाम में व्यवस्था न बिगड़े. उतने ही लोगों को भेजा जा रहा है, जितने लोगों की रुकने की व्यवस्था हो सके. बाकी लोगों को रोक दिया जा रहा है.
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से 12 मई की शाम तक 76968 तीर्थयात्री पहुंचे. वहीं आज शाम 4 बजे तक 8564 लोग पहुंचे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से 12 मई तक 130257 तीर्थयात्री पहुंचे. केदारनाथ धाम में आज शाम 4 बजे तक 15483 यात्री पहुंचे हैं. बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 2,31,272 हो चुकी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










